6 Mind-Blowing AI Movies And Web Series – इन साईंस फिक्शन मूवीज को देखकर पड़ जाओगे हैरत में

Ashfak Ansari

6 Mind-Blowing AI Movies And Web Series – आजकल OTT पर कई तरह की फिल्मे और Web Series रिलीज हो रही है जो एक से बढ़कर एक होती है और इनके कई जोनर या सब्जेक्ट होते है कोई रोमांटिक होती है तो कोई ड्रामा, थ्रिलर या सस्पेंस से लबरेज। लेकिन एक जोनर होता है साईंस फिक्शन या AI बेस्ड, जो काफी कम लोग जानते है और कम लोग ही ऐसी फिल्मो को देखना पसंद करते है लेकिन ये इंट्रेस्टेड भी उतनी ही होती है

इसलिए आज हम आपको 6 Mind-Blowing AI Movies And Web Series के बारे मे बताने वाले है जो आपको जरूर देखना चाहिए। 

6 Mind-Blowing AI Movies And Web Series

(1) I AM Mother 

I AM Mother एक ऐसी साईंस फिक्शन मूवी है जो आपको हैरान कर देगी यह एक साईंस बेस्ड मूवी है जो एक ऐसी दुनिया के बारे मे है जो बुरी तरह चल रही है इसमें कई इस तरह के सीन्स दिखाये गए है जो आपको सोचने पर मजबूर कर देंगे।

इसमें एक ऐसा सीन होता है कि रोबोट माँ लड़की को पालती है और उसकी परवरिश करती है और ऐसी वह पहली लड़की होती है जिसे रोबोट माँ पालती है। इसलिए ये फिल्म दिलचस्प है। 

(2) Altered Carbon 

इसके अभी तक Netflix पर दो सीजन आ चुके है और तीसरा भी जल्द आ सकता है यह एक साईबरपंक की स्टोरी है इस कहानी के लीड केरेक्टर को 200 साल बाद भी जिंदा करके बताया जाता है और उस शख़्स को पूरी तरह जिंदा रहने के लिए एक मर्डर का केस सुलझाना होता है। 

ये शो एक अच्छा शो है। हालांकि इस शो को पसंद करने वाले बहुत लोग है लेकिन कुछ लोगो को यह अच्छा नही लगा। 

(3) Passengers 

अगर आप AI और Robot मे दिलचस्पी रखते हो और AI फिल्म देखना पसंद करते हो तो आपको यह मूवी जरूर देखना चाहिए। ये एक Netflix मूवी है जिसमे जेनिफ़र लॉरेंस और क्रिस पैट है। ये एक सीक्रेट से भरी हुई और टेक्निकल AI बेस्ड मूवी है। जो काफी हैरतअंगेज मूवी है। 

फिल्म की कहानी दो लोगो पर केंद्रित है जो एक स्पेसशिप मे होते है। और वो दूसरी दुनिया मे जाना चाहते है जहाँ वो नया जीवन शुरू कर सकते है लेकिन स्पेसशिप मे कोई दिक्कत हो जाती है और 9 दशकों पहले ही जाग जाते है। फिल्म मे कमाल के गजेट्स दिखाए गए है। 

Also Read : Guntur Kaaram OTT Release Date – थियेटर के बाद अब OTT पर बवाल मचाएगी गुंटूर कारम, जाने कब होगी रिलीज

(4) Tau

इस फिल्म मे ये बताया गया है कि कैसे लोग और AI आपस मे अच्छे से बातचीत कर सकते है। इस फिल्म की स्टार्टिंग मे एक साईंटिस्ट सरकार के लिए AI बेस्ड प्रोग्राम बनाता दिखाया जाता है। ये प्रोग्राम लोगो के दिमाग को पढ़ता और तरंगों को पढकर AI मे भेजता है ताकि AI प्रोग्राम को और बेहतर किया जा सके। 

इस फिल्म की कहानी एक लड़की के इर्द गिर्द बुनी गयी है जिसे एक स्मार्ट घर मे कैद कर लिया जाता है जो AI से कंट्रोल होता है। और लड़की मायरा इस घर से बाहर निकलने का रास्ता ढूंढती है। 

(5) Love, Death And Robots 

ये एक कार्टून बेस्ड शो है जिसमे रोबोट की जिंदगी के बारे मे बताया गया है आपको यह शो काफी पसंद आयेगा इस शो का हर एपिसोड 20 मिनट का है वहीं आप इसको Netflix पर देख सकते है इसके दो सीजन आ चुके है। 

(6) Black Mirror 

ये Netflix पर मौजूद वेब सीरिजो मे सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वेब सीरिजो मे से एक है इसमें AI की डार्क साईड को बताया गया है कि कैसे टेक्नोलोजी घातक भी हो सकती है। इस सीरीज मे टेक्नोलोजी के बारे मे बताया गया है कि किस तरह लोग टेक का इस्तेमाल लोगो को नुक्सान पहुंचाने के लिए करते है

इस शो का हर एक एपिसोड 45 मिनट का है और आप अगर इसे देखने के लिए बैठते हो तो पूरी तरह से खत्म करके ही उठोगे क्योंकि यह शो आपको बांधे रखेगा यानी कि आपको बिल्कुल भी हिलने नही देगा। 

हम उम्मीद करते है कि आपको आज हमने जो 6 Mind-Blowing AI Movies And Web Series के बारे मे विस्तार से बताया है और जानकारी दी है वो आपको पसंद आई होगी। अगर आपको ये जानकारी अच्छी लगी तो इसे अपने दोस्तो और रिश्तेदारों मे भी शेयर करे। 

Q1 Which movie in 2023 is about artificial intelligence?

Ans. The Creator

Q2 What is the first ever AI movie?

Ans. Metropolis

Share This Article
Leave a comment