Top 5 Movies of Alia Bhatt – आलिया भट्ट की सबसे शानदार फिल्मे

Ashfak Ansari
Top 5 Movies of Alia Bhatt

Top 5 Movies of Alia Bhatt – आलिया भट्ट ने अपने फिल्मी करियर मे एक से बढ़कर एक सुपर हिट फिल्म दी है जिनमे उन्होंने कई अलग अलग तरह के किरदार निभाए है साथ ही उन्होंने अपनी बेहतरीन अदाकारी से सभी का दिल जीता है। आज हम आपको इस आर्टिकल मे उनकी अब तक की रिलीज हुई सभी फिल्मो मे से (Top 5 Movies of Alia Bhatt) टॉप 5 फिल्मों के बारे मे बताने वाले है।

Top 5 Movies of Alia Bhatt

महेश भट्ट की बेटी आलिया भट्ट ने 6 साल की उम्र मे ही बॉलीवुड मे बतौर चाईल्ड एक्टर डेब्यू किया था और उसके बाद 2012 मे आई स्टूडेंट ऑफ द इयर से उन्होंने लीड एक्ट्रेस के तौर और डेब्यू किया जो उनकी पहली सुपर हिट फिल्म थी।

उड़ता पंजाब (Udta Punjab)

 इस फिल्म मे पंजाब मे बढ़ते ड्रग्स की समस्या को उजागर किया गया है यह एक बेहतरीन फिल्म है जिसमे आलिया भट्ट के साथ शहीद कपूर भी लीड रोल मे है।

यह फिल्म 2016 मे रिलीज हुई थी जो अभिषेक चौबी के डाइरेक्शन मे बनाई गयी थी। फिल्म मे बढ़ते ड्रग्स की प्रॉब्लम, डॉक्टर और ड्रग्स की लत के शिकार लोगो की कहानी बतलाई गयी है। वहीं फिल्म ने करीना कपूर खान, दिलजीत दोसांझ, शहीद कपूर और आलिया भट्ट ने लीड रोल निभाया है

Also Read : Animal Sequel Animal Park – संदीप वांगा ने कहा “आने वाला 2nd सिक्वल और भी खतरनाक होगा”

2 स्टेट्स (2 States)

साल 2014 मे आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर की यह बेहतरीन फिल्म थी जिसका निर्देशन अभिषेक वर्मन ने किया था इस फिल्म मे यह दोनों एक्टर्स पहली बार साथ दिखे थे।

Top 5 Movies of Alia Bhatt
Alia bhatt and Arjun kapoor

इस फिल्म मे 2 ऐसे लोगों की कहानी दिखाई गयी है जो अलग अलग राज्य/स्टेट्स से आते है और एक दूसरे से मोहब्बत करने लगते है और शादी करना चाहते है लेकिन उनके परिवार वाले नही मानते। लेकिन इसी बीच वह अंत मे सफल हो जाते है और शादी कर लेते है।

Raazi (राज़ी)

इस फिल्म मे आलिया भट्ट के साथ विक्की कौशल ने मुख्य भूमिका निभाई थी इस फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया था और यह साल 2018 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ़िल्मों मे से एक थी।

आलिया इस फिल्म मे भारत की एक Raw एजेंट सेहमत खान की भूमिका निभाती है जिसे पाकिस्तान मे जाकर जासूसी करना होता है और इसके लिए उसे पाकिस्तानी से शादी करनी होती है और उसकी जासूसी करनी होती है ताकि भारत को पाकिस्तान की प्लानिंग का पता चल सके।

RRR

आलिया भट्ट ने इस फ़िल्म के सत्र साउथ इंडस्ट्री मे शानदार एंट्री की इस फिल्म मे रामचरण और जूनियर NTR ने भी लीड रोल निभाया। यह फिल्म हिंदी, तमिल, कन्नड, तेलुगु और मलयालम भाषाओं मे एक साथ रिलीज की गयी। आलिया भट्ट ने फिल्म मे सीता नाम से भूमिका निभाई थी वहीं इसका निर्देशन एस. एस. राजमोली ने किया इस फिल्म को 24 मार्च, 2022 को किया गया था।

फिल्म ने दुनिया भर मे ताबड़तोड़ कमाई की और बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया। इस फिल्म मे ब्रिटिश शासन के खिलाफ लडाई लड़ रहे दो जिगरी दोस्तो की कहानी बताई गयी है।

गंगुबाई काठीयावाड़ी (Gangubai Kathiyawari) 

आलिया भट्ट की यह फिल्म उनकी सबसे बेहतरीन फिल्मों मे गिनी जाती है (Top 5 Movies of Alia Bhatt) इस फिल्म मे आलिया भट्ट ने गंगुबाई काठियावाड़ी का किरदार निभाया था। बता दें कि गंगूबाई एक वेश्या थी जिनकी जिंदगी संघर्षों से भरी थी और उन्होंने अपनी जिंदगी मे कई तकलीफो का सामना किया।

Q.1 गंगूबाई कठियावाड़ी किस महिला के जीवन पर आधारित है?

Ans. गंगूबाई कठियावाड़ी नामक एक वेश्या पर।

Q2. आलिया भट्ट ने कब से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की?

Ans. 2012 मे रिलीज हुई स्टूडेंट ऑफ द इयर से।

Q3. Raazi Movie कब रिलीज हुई?

Ans. राज़ी फिल्म 2018 मे रिलीज हुई थी।

Share This Article
Leave a comment